फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात के समय घर में घुसे पड़ोसी ने सोती हुई किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। आंख खुलने पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार वाले जाग गए। परिवार वालों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दे डाली और फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के मुताबिक सोमवार की रात वह अपनी मां के साथ घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला इरफान नाम का युवक उनके घर में घुस आया।


मां के पास सो रही किशोरी शोर न मचा सके इसलिए इरफान ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। सांस बंद होने से किशोरी की आंख खुल गई, किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसने शोर मचा दिया। शोर से परिवार के सभी सदस्यों की आंख खुल गई। भूतल पर सो रहे पिता और भाई भी उठ कर भागते हुए ऊपर पहुंचे।
विज्ञापन


खुद को घिरा देख आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और पकड़ने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर राजरानी ने बताया कि आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें