फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद नेपाली युवती से गैंगरेप, लोगों ने आरोपियों की पिटाई

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुंडपुरा में दो युवकों ने नेपाल की रहने वाली युवती का अपहरण करने के बाद उससे गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूल रूप से आगरा निवासी विष्णु की झुंडपुरा में चाय की दुकान है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली 18 वर्षीय रीना (परिवर्तित नाम) विष्णु के घर के पास परिवार समेत रहती है। युवती सेक्टर-10 स्थित एक बल्ब बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। 

मंगलवार शाम फैक्ट्री से काम खत्म होने के बाद रीना अपनी बहन के घर न्यू कोंडली चली गई। रात करीब नौ बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी विष्णु ने फरीदाबाद निवासी अपने दोस्त अनिल के साथ मिलकर रीना का अपहरण कर लिया और उसे अपने कमरे पर ले गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां दोनों ने रीना से गैंगरेप किया। रीना के शोर मचाने पर उसका मुंहबोला भाई वहां पहुंच गया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह घर में घुस नहीं सका।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आए लोगों ने तोड़ दिया दरवाजा

रेप - फोटो : DEMO Pics
भाई ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आए स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और विष्णु व अनिल की जमकर पिटाई की। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज
एसएसपी के आदेश पर फेस-2 थाने में महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह महिला का पति बच्चों को लेकर बाहर गया हुआ था।

आरोप है कि रात में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग घर में घुस आए और महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। 

महिला ने कई बार थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से शिकायत की तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें