फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सुशांतलोक फेस पांच में रहने वाली मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती को बहला-फुसला कर बृहस्पतिवार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


सुशांतलोक फेस पांच में 27 वर्षीय युवती अपने मां-बाप के साथ रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। होडल का रहने वाला शेखराम भी उसके बगल में रहकर मजदूरी करता है।

बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे के लगभग वह अपने पड़ोस में रहने वाली मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। जहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पीटकर ‌किया पु‌लिस के हवाले

रात में जब युवती के माता-पिता घर लौटे तो उन्हें अपनी बेटी की हालत कुछ ठीक नहीं लगी। उसकी दशा देख उसके परिवार वालों को उसके साथ गलत होने का अंदेशा हुआ।

इसके बाद घर वालों ने उसे क्या हुआ है ये पूछने की को‌शिश की। पूछताछ में युवती ने आरोपी के कमरे की ओर इशारा किया। इस पर आस-पास रहने वाले मजदूरों ने आरोपी शेखराम की जमकर पिटाई भी कर दी।

पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें