फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, बीच बचाव कर रहे दोस्त को लगा

Mon, 27 Mar 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में कहासुनी के बाद एक युवक पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू बीच बचाव कर रहे युवक के दोस्त के कमर में लगा। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार सरोज(32) सपरिवार सी ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह टेलरिंग का काम करता है। शनिवार रात सरोज घर के पास दोस्त दीनदयाल से बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला बलजीत वहां पहुंचा और सरोज से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। सरोज के विरोध करने पर बलजीत ने चाकू निकालकर सरोज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू बीच बचाव कर रहे दीनदयाल के कमर में लगी। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देख बलजीत मौके से फरार हो गया। सरोज अपने दोस्त को जख्मी हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और सरोज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। सरोज ने पुलिस को बताया कि बलजीत के बड़े भाई कुलदीप ने खुदकुशी कर ली थी। बलजीत अपने भाई की मौत के लिए उसको जिम्मेदार मानता है इसलिए अकसर उसे मारने की धमकी देता था। पुलिस फरार बलजीत की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें