फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने रोकी गाड़ी और मार दी गोली

Tue, 17 May 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में सोमवार शाम एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मुईन खान (58) के रूप में हुई है। मुईन परिवार के साथ डी-13, जौहरी फॉर्म, जामिया नगर में रहते थे।
विज्ञापन


इनके परिवार में पत्नी निशात खान व तीन बेटियां हैं। मुईन एनडीएमसी पालिका भवन स्थित दफ्तर में असिस्टेंट लीगल एडवाइजर थे। इनकी बड़ी बेटी दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है, जबकि दो बेटियां स्कूल जाती हैं। सोमवार शाम को मुईन अपने दफ्तर से घर जाने के लिए कार से निकले। 

जैसे ही वह घर के पास गली में पहुंचे और अपनी कार पार्क कर रहे थे। इस बीच हेलमेट लगाए बाइक सवार दो लड़कों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। मुईन ने जैसे ही कार का शीशा खोला। पीछे बैठे बदमाश ने उनके ऊपर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार के करीबी और मुईन के पड़ोसी साकिब सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि वह कनॉट प्लेस स्थित एक बड़े होटल के केस की जांच कर रहे थे।होटल मालिकों व अन्य लोगों की ओर से समझौता कर केस को हल्का करने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन मुईन ने इसके लिए साफ मना कर दिया था। 

साकिब ने आशंका जताई कि उन लोगों ने ही मुईन की हत्या करवाई है। पुलिस ने देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर जामिया नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें