फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा खूनी खेल, सरेराह मौलाना की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदमाशों मे हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस और कानून की भी परवाह नहीं रही। आलम यह है कि बदमाश सरेराह लोगों की जान ले रहे हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही सपा नेता के भाई की हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि एक बार फिर एक मौलाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

चौंकाने वाली बात ये है कि बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया।

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे घर

घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की है। यहां अभयखंड पुलिस चौकी से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर न्यायखंड में बुधवार रात नौ बजे मौलाना शफीकुर्रहमान (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि खोड़ा की लोकप्रिय विहार कालोनी निवासी मौलाना शफीकुर्रहमान खोड़ा कालोनी की मक्की मस्जिद मदरसे में पढ़ाते थे।

वारदात के वक्त वह न्यायखंड से ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन

अस्पताल में हुई मौत

कार सवार बदमाशों ने मौलना पर ताबड़तोड़ फायरिंग की इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े।

सूचना मिलने पर अभयखंड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौलाना को नजदीकी आदिनाथ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में उनकी पत्नी नसीमा और दो बच्चे (बेटा-बेटी) हैं। मौलाना की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। देर रात तक पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें