फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक कम करने को कहा तो मकान मालिक ने कर दी बेरहमी से पिटाई

Mon, 30 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ajai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र में म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने की बात कहने पर महिला समेत चार लोगों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इधर डॉक्टरों ने इंजीनियर को एक्सरे कराने के लिए सलाह दी है। इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि  मेडिकल रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसके हिसाब से धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।


राजेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में उनका सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा अजय कुमार परिवार के साथ रहता है। उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है। नीचे वाले फ्लैट में अंकित मिश्रा और उसकी पत्नी तनु काव्या रहती है।
विज्ञापन



शुक्रवार को अंकित का साला विशाल अपने दोस्त मकरध्वज के साथ आया हुआ था। राजेंद्र का आरोप है कि शुक्रवार देर रात तक सभी ने शराब पी और तेज आवाज में म्यूजिक बजाया। इसी तरह शनिवार देर रात भी तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, जिससे अजय का बेटा सो नहीं पा रहा था।


अजय ने गार्ड से कहा कि वह फ्लैट मालिक से म्यूजिक को धीमा करने के लिए कहे, मगर उन्होंने गार्ड को हड़काकर भगा दिया। इसके बाद जब अजय स्वयं उनसे म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहने गए तो वहां उनका विवाद हो गया।


राजेंद्र पाल का आरोप है कि अंकित मिश्रा, उसकी पत्नी और उनके साथ आए हुए लोगों ने उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा। उनका कहना है कि चूंकि आरोपी बिल्डर के निदेशक  के रिश्तेदार हैं। इसलिए पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें