सुथ्याना में एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने ही उसकी मां को दर्दनाक तरीके से जान से मार दिया। हत्या का कारण तो नहीं पता चला लेकिन बच्चों ने अपने नकली पापा और असली मां के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सुथ्याना में एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी लगभग दो माह से महिला और बच्चों के साथ किराये के कमरे में नाम बदलकर रह रहा था।
घटनास्थल से मिले बच्ची के स्कूल के आईकार्ड से खुलासा हुआ कि हत्यारोपी बच्चों का पिता नहीं है। वहीं आधार कार्ड में आरोपी का नाम सद्दाम निवास बोकारो (छत्तीसगढ़) लिखा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी महिला और बच्चों को बोकारो से अपने साथ ले आया था। पुलिस बोकारो निवासी महिला के परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है और उसके बच्चे रोते रहे
इस घर में हुई थी वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है और उसके बच्चे रो रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान मरने वाली महिला की पहचान संजू देवी, हत्यारोपी की पहचान राजू और दो बच्चों-अंजलि (9) और चार साल के बच्चे अंशु के रूप में हुई।
पुलिस ने घटनास्थल से एक आधार बरामद किया, जिससे आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई। वहीं अंजलि के स्कूल का आईकार्ड मिला, जिसमें उसके पिता का नाम उदयगिरी लिखा था।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले राजू और संजू दोनों बच्चों के यहां किराये पर रहने आए थे। संजू एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी, जबकि सद्दाम रेहड़ी पर फल बेचता था। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसकी रेहड़ी सड़क सेे हटा दी थी।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी सद्दाम महिला को अपनी पत्नी बताकर रह रहा था। वह शराब पीकर अक्सर संजू को पीटता था। बु़धवार रात 10 बजे भी उसने संजू को पीटा था, तब पड़ोसियों ने बीच बचाव कराया था। दोनों के एक-दूसरे सेे हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद पड़ोसी चले गए।
पड़ोसियों ने बताया कि उनके जानेे के बाद कब सद्दाम ने संजू की हत्या की, इसकी जानकारी नहीं उन्हें नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे अंजलि और अंशु रो रहे थे। उनकी आवाज सुनने के बाद वारदात का पता चला।
ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अवधेेश अवस्थी ने बताया कि बच्चों के कोर्ट में बयान कराए गए हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे रोते-बिलखते रहे और आरोपी उनकी मां को पीटता रहा। इस दौरान आरोपी ने गला दबाकर संजू की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बच्चे रात में शव के सामनेे बैठकर रोते रहे और कुछ देेर सोने के बाद फिर उठकर रोने लगे। महिला के परिजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।