फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग की हत्या के बाद फरार था हरियाणा का गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने हरियाणा के  गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास नगर, बहादुरगढ़ (हरियाणा) निवासी संजय शर्मा (40) के रूप में हुई है। वह सोनीपत में राजपाल ठेकेदार की हत्या का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
  इसके अलावा जयपुर में सट्टा किंग कपिल की भी हत्या कर चुका है। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
  संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि इंटर स्टेट सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर संजय शर्मा सीआरपीएफ  स्टैंड झड़ौदा कलां के पास आने वाला है। एसीपी संजय सहरावत व हवलदार संदीप कुमार की टीम ने आरोपी को वहां से दबोच लिया।
विज्ञापन
  गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संजय ने खुलासा किया कि 2010 में उसने जयपुर में शराब व सट्टा किंग कपिल की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा कभी कोर्ट नहीं गया।   वहीं हरियाणा में राजपाल ठेकेदार व उसके भाई देवेंद्र ने संजय के भाई विजय हकले की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए संजय ने साथी मनीष भंडारी, ललित, अंकित और अमित के साथ मिलकर राजपाल ठेकेदार की हत्या कर दी। खरखौदा, सोनीपत में हत्या का मामला दर्ज हुआ।   इसके अलावा संजय ने जयपुर में गगन नाम के शख्स पर जानलेवा हमला करने की बात कबूल की।  पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पिता रामफल सेना से रिटायर हैं। बुरी संगत के कारण वह अपराध की दल-दल में चला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें