फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफरपुरकलां एरिया में युवक की गला घोंटकर हत्या 

Mon, 19 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
युवक की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
जाफरपुरकलां इलाके में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में मिला। जांच के दौरान पता चला कि मृतक ने घटना से कुछ देर पहले परिवार वालों को फोन कर हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सर्वेश (32) के रूप में हुई है। वह क्लस्टर बस डिपो में सुपरवाइजर का काम करता था। पुलिस के अनुसार सर्वेश रावता मोड़ स्थित किराये के मकान में अकेले रहता था। उसकी दो शादी हो चुकी थीं।

पहली पत्नी की मौत के बाद उसने पत्नी की बहन से शादी कर ली थी। लेकिन दूसरी पत्नी ने भी इसी साल खुदकुशी कर ली थी। सर्वेश की दो बेटी गोपाल नगर में रहने वाले उसके भाई के घर पर रहती है। पत्नी की मौत के बाद से सर्वेश शराब पीने का आदी हो गया था।  
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सर्वेश ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसकी कोई हत्या कर सकता है। यह बात सुनकर उसका भाई तुरंत सर्वेश के घर पर पहुंचा। सर्वेश के गर्दन में गमछा फंसा था और उसमें गांठ भी थी।

भाई ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके के छानबीन के दौरान शराब की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें