फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन लूटने के विरोध पर बेरहमी से हत्या

Sun, 21 Sep 2014 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी में मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा मोबाइल मिल गया है।
विज्ञापन


बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की रात पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से दो युवकों को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी।

अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि प्रेम नगर निवासी हरीश (38) की मौत हो गई है। उसके दोस्त मंगोलपुरी निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को बताया कि दोनों नांगलोई स्थित फैक्टरी से घर जा रहे थे।

एनडीपीएल कार्यालय के पास दो युवक हरीश से मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर एक ने उसके पेट में चाकू घोंपकर मोबाइल छीन लिया। बचाव करने पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सुल्तानपुरी निवासी भारत उर्फ बाली (24) का नाम सामने आया। पुलिस ने भारत को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद सहयोगी सुल्तानपुरी निवासी संदीप (22) को भी दबोच लिया गया। संदीप के पास से हरीश का मोबाइल फोन मिल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें