गुड़गांव के सेक्टर पांच शिवपुरी कॉलोनी में दो दिन पहले कूरियर कंपनी कर्मचारी की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसमें कर्मचारी के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोस्त को दिए चेक के पैसे मांगने पर उस रात दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद उसने गोविंद के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को यूपी में उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बुधवार रात शिवपुरी कॉलोनी में युवक गोविंद का शव उसके कमरे में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के वक्त उसका दोस्त उसके पास मौजूद था। इस दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा भी हुआ था।