शनिवार को गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी की हन्या मामले में पूर्व विधायक अमरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमरपाल के खलाफ आईपीसी की धारा 302, 307 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह मृत नेता भाटी के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंची।
बता दें कि शनिवार को बीजेपी नेता गजेंद्र भाती को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद गजेंद्र भाटी (32) को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसके साथ ही मनकपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना दिन में करीब 1 बजे हुई जब बलवीर चौहान और गजेंद्र भाटी बाइक से खोड़ा के सुभाष पार्क के पास स्थित आदर्श नगर से गजेंद्र भाटी के घर इंद्रा विहार जा रहे थे।
दोनों नेता रास्ते में ही थे कि एक बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक के बराबर में आए और पीछे बैठे शख्स ने पहले गजेंद्र के आंख, सीने और फिर पेट गोली मार दी।