फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक मर्डर मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sun, 03 Sep 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी की हन्या मामले में पूर्व ‌विधायक अमरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमरपाल के खलाफ आईपीसी की धारा 302, 307 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह मृत नेता भाटी के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंची।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को बीजेपी नेता गजेंद्र भाती को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद गजेंद्र भाटी (32) को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसके साथ ही मनकपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया ज‌िनका इलाज चल रहा है। यह घटना दिन में करीब 1 बजे हुई जब बलवीर चौहान और गजेंद्र भाटी बाइक से खोड़ा के सुभाष पार्क के पास स्थित आदर्श नगर से गजेंद्र भाटी के घर इंद्रा विहार जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों नेता रास्ते में ही थे कि एक बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक के बराबर में आए और पीछे बैठे शख्स ने पहले गजेंद्र के आंख, सीने और फिर पेट गोली मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

बलवीर ने भाग कर बचाई जान

- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने भागते हुए बाइक चला रहे बलवीर चौहान पर भी गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया। बलवीर ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों दिल्ली की ओर भाग गए। पुलिस के अनुसार गोली मारने वाला शार्प शूटर है और उसने काले रंग की शर्ट पहनी थी।

पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश के कारण की गई हत्या बताया है। हालांकि पूरी बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गजेंद्र भाटी खोड़ा से प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है और उसकी कई लोगों से रंजिश होने की बात भी सामने आ रही है।

घटना के बाद एसएसपी, एसपी सिटी और खोड़ा के विधायक सुनील शर्मा मेट्रो अस्पताल पहुंचे। किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए मेट्रो अस्पताल में कई थानों की पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें