फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के परिजन ने धमकाया, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
दादरी क्षेत्र के गांव रामपुर फतेहपुर में युवक के हत्यारोपियों के परिजन ने पीड़ित परिवार को धमकाया। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव रामपुर फतेहपुर निवासी दीपक की ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 5 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।

हत्या के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दीपक और सुंदर को गिरफ्तार किया था। इससे नाराज सुंदर के भाई कपिल उर्फ बादल व उसके पिता बलजीत तमंचा और लाठी लेकर दीपक के घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने दीपक के भाई प्रवीण और पिता वीरसिंह से गाली-गलौज की और हत्यारोपियों को पुलिस से नहीं छुड़वाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने कपिल और बलजीत को गिरफ्तार कर लिया। कपिल के पास से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें