फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के कांट्रेक्ट किलर ने गुरुग्राम की महिला को दी धमकी, PMO पहुंचा मामला

Sun, 20 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-केस वापस लेने का बनाया दबाव 
मुंबई के कांट्रेक्ट किलर ने गुरुग्राम की महिला को दी धमकी, PMO पहुंचा मामला
-केस वापस लेने का बनाया दबाव
-पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कंपनी के दो शेयर होल्डर के साथ चल रहे विवाद में महिला पर केस को वापस करने व रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे यह धमकी उसके शेयर होल्डर द्वारा मुंबई के शूटर से दिलवाई गई है।
विज्ञापन


इसको लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिवेर्ली पार्क-1 निवासी महिला बताया कि उनका राकेश वाधवा व शालिनी वाधवा से कंपनी के शेयर को लेकर विवाद चल रहा है।

इसको लेकर उनके कुछ मुकदमें चल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ऑफिस को भी शिकायत देकर उनके मामले में उच्च स्तरीय जांच करने की भी मांग की है। कुछ समय पूर्व शालिनी वाधवा उनसे अदालत में मिली थी जहां उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी कि वह सभी मुकदमें व शिकायतें वापस लेने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केस वापस लेने का बनाया दबाव

सांकेत‌िक च‌ित्र
उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को उन्हें ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आई जिसमें उन्हें वाधवा के खिलाफ की जा रही मुकदमेंबाजी को वापस लेने का दबाव बनाया। 19 जुलाई को सुबह के वक्त उन्हें उनके परिजनों की फोटो उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से प्राप्त हुई।

जिस नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर फोटो मिली थी उस नंबर पर अपने स्तर पर पता किया तो उन्हें पता लगा कि वह अरुण गवालिया के लिए कांट्रेक्ट किलर का काम करता है। इसके साथ ही उसने सभी मुकदमों को वापस लेने की धमकी देते हुए परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें