फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पाया नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने डेड बॉडी को लिया कब्जे में

Sun, 20 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
नवजात बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा मैदान में शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने एक गड्ढे में नवजात शिशु का शव मिट्टी के नीचे दबा हुआ देखा तो शोर मचा कर सबको सूचना दी। मौके पर पहुंची एनआईटी तीन चौकी पुलिस ने गड्ढे में से शिशु का शव निकाल कर कब्जे में लिया।
विज्ञापन


नवजात की कलाई में वीगो (नसों में लगने वाली सुई) और ड्रिप सेट लगी हुई थी और डायपर पहनाया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिशु का जन्म किसी नर्सिंग होम या निजी अस्पताल में हुआ।

जन्म के बाद बच्चे को या तो चोरी कर हत्या करने के बाद छिपाने की नीयत से दशहरा मैदान में दफन कर दिया। शिशु की हत्या किसी तंत्र मंत्र के लिए तो नहीं की गई लोगों में इसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात शिशु एक या दो दिन का बताया जा रहा है

demo pic
​पुलिस के मुताबिक, नवजात शिशु एक या दो दिन का हो सकता है। जो बच्ची का है। माना जा रहा है कि कोई व्यक्ति  इस नवजात को जमीन में दबाना चाहता होगा, गड्ढा भी खोदा जा चुका था, लेकिन माना जा रहा है कि किसी के ऐन वक्त पर पहुंचने के कारण वे लोग नवजात के शव को आधा ही दबा कर छोड़ गए। इसके चलते शव पूरी तरह जमीन में नहीं दबाया जा चुका था। जिसे वहां क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने देख लिया।

पुलिस ने राहुल कॉलोनी के रहने वाले मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसजीएम नगर एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष ङ्क्षसह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह खेड़ी पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक अन्य नवजात का शव सड़क किनारे झाडिय़ों में पड़ा मिला। लोगों का मानना है कि अवैध संतान को जन्म देने के बाद कोई महिला नवजात को मरने के लिए झाडिय़ों में छोड़ कर चली गई। एसएचओ भूपानी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें