वारदात के बाद से मामले को दबाने में अपनी एनर्जी वेस्ट करने वाले पुलिस कप्तान मीडिया को जानकारी देने से बचते रहे। इसके चलते उनके अधीनस्थों ने भी मीडिया से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
अधिकारियों के पैरों तले से खिसकी जमीन
2 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
रोजाना लूट-चोरी के मामलों की प्रेस वार्ता कर समाचार पत्रों में छपने वाले एसएसपी वैभव कृष्ण ने सरेंडर कर दिया। मीडिया और उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करने की जिम्मेदारी डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने संभाल ली।
विज्ञापन
हिमांशु गौरव के खिलाफ जांच के साथ कही गई कार्रवाई की बात
3 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से पीड़ित का मेडिकल कराकर उन्हें शाहजहांपुर भेज दिया। मीडिया को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया। मीडिया को घटनास्थल के बारे में भी पुलिस दिनभर गुमराह करती रही।
4 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं पुलिस ने घटना के समय की सही जानकारी नहीं दी। पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए बयानों में भी विरोधाभास दिखा। बता दें कि एसएसपी छोटे-छोटे मामलों की प्रेस वार्ता कर वाहवाही लूटते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
वह चोर-उच्चक्कों को पकड़कर समाचारपत्रों में छपना पसंद करते हैं। लेकिन मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना ने एसएसपी के पैरों तले जमीन खिसका दी। यही कारण रहा कि मीडिया के सामने आने से बचते रहे।
विज्ञापन
6 of 10
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोबारा मेरठ से बुलंदशहर पहुंचीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने इस बात को गंभीरता से लिया। डीआईजी ने कहा कि पूरी वारदात का जल्द खुलासा होगा। किसी को जानकारी चाहिए तो वह उनसे ले सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ सिटी हिमांशु गौरव के खिलाफ जांच बैठा दी है। मामले की जांच एसपी क्राइम गाजियाबाद श्रवण कुमार को सौंपी है।
8 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शासन ने हिमांशु गौरव का मेरठ ट्रांसफर कर दिया। साथ ही नाइट ड्यूटी पर रहे दरोगा को भी शनिवार देर रात एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
9 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने देहात कोतवाल रामसेन सिंह, भूड़ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, नाइट ड्यूटी इंचार्ज रुस्तम सिंह और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। वहीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ सिटी हिमांशु गौरव के खिलाफ मामले की जांच बैठाते हुए कार्रवाई की बात कही है।
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पूरे मामले में सीओ सिटी हिमांशु गौरव की घोर लापरवाही सामने आई है। मामले में जांच बैठाते हुए एसपी क्राइम गाजियाबाद श्रवण कुमार को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।