फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकली महिला से कुंडल लूट

Mon, 12 May 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में विगत 24 घंटे के दौरान झपटमारों ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। बदमाश दो महिलाओं से चेन, एक से पर्स और एक अन्य से कुंडल लूट ले गए। सभी मामलों की सूचना पुलिस को दी गई। किसी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


जे-18 प्रताप विहार निवासी सरोज रविवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। संतोष मेडिकल कालेज के पीछे सुनसान रोड़ पर दो बदमाश आए और सरोज से कुंडल झपट ले गए। इसके बाद शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक महिला से चेन लूट ली।

लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश तेजी से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार शनिवार को भी क्षेत्र में झपटमारी की दो वारदातें हुईं। एल ब्लाक में अंबेडकर पार्क के पास एक महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में करीब एक हजार रुपये, बैंक एटीएम के अलावा अन्य दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य महिला से भी बदमाशों ने चेन लूट ली थी। विजयनगर पुलिस का कहना है कि किसी भी मामले में तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें