फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर पर गईं महिला के साथ मनचलों ने की अश्लील हरकत

Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाले संभ्रांत परिवार की एक महिला सोमवार की सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं। सेक्टर-14 में एक कार में सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


युवक बार-बार उनके सामने कार रोककर उन्हें परेशान करने लगे। थोड़ी दूर चलने के बाद दोनों कार से उतर कर महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। 

महिला ने विरोध किया तो दोनों अभद्रता पर उतर आए और जान से मारने की धमकी दी। सुबह की सैर को निकले कुछ और परिचितों को देख महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वाहन में बैठ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहीं एएसआई सुशीला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें