दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर चलते ऑटो में चालक ने एमबीए की छात्रा से छेड़छाड़ की।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने संगम विहार निवासी आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।