फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दोस्तों से कराया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप में कुल पांच लोग शामिल थे जिन्हें पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक युवक पीड़ित युवती का मित्र है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती की आरोपियों में से एक के साथ दोस्ती थी। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। उसे अपने साथ लेकर संगम विहार के एल ब्लॉक में स्थित एक मकान में ले गया।
विज्ञापन

वहां पहले से मौजूद से चार हैवान

वहां पहले से ही युवक के चार दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि पीड़ित के पुरूष मित्र ने अपने चारों दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया। उसके बाद पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए।

युवती ने यह घटना पुलिस को दी। पुलिस खबर मिलते ही हरकत में आ गई। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि पांचों आरोपियों को पीड़ित युवती की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के आलाधिकारी देर रात मौके पर पहुंच जांच में जुट गए है। पुलिस का कहना है की आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने मासूम से किया रेप

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार रात सोनू नाम के युवक ने पड़ोस में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बच्ची किराए के मकान में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें व एक भाई है। रविवार को इलाके में बिजली नहीं थी। सभी परिजन छत पर सो रहे थे।

आरोप है कि इस बीच सोनू छत पर आया और बच्ची को डराकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें