फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी पर युवती से अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-7 क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक युवती के साथ सड़क पर बाइक सवार तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती अपने परिचित के साथ स्कूटी से दिल्ली लौट रही थी।
विज्ञापन


युवती ने घटना के बाद थाना सेक्टर-7 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक रुखसाना (17, काल्पनिक नाम) दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में रहती है।

उसने 23 अगस्त को थाना सेक्टर-7 में दी शिकायत में बताया कि वह अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ 22 अगस्त को किसी काम से पलवल क्षेत्र में आई थी। रात को करीब 11:00 बजे वह परिचित के साथ स्कूटी से दिल्ली लौट रही थी।

इसी दौरान वाईएमसीए-बाटा चौक के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास  मोटर साइकिल सवार तीन युवक पीछे से आए और रुखसाना की कमर पर हाथ मारा।
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों ने किया अभद्र व्यवहार

आरोप है कि स्कूटी के साथ चलते-चलते तीनों युवकों छेड़छाड़ की और गले की चेन छीनने की कोशिश की। जब रुखसाना के परिचित ने विरोध करते हुए मोटर साइकिल का पीछा किया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा पीछा करने पर मोटर साइकिल सवार तीनों युवक भागने लगे, जो आपस में अज्जू, शाहिद और गुल्लू नाम से बात करते हुए जल्दी भागने को कह रहे थे।

लड़की ने मोटर साइकिल का नंबर भी पुलिस को बताया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटर साइकिल और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें