फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरी एक्सप्रेस में महिलाओं से घंटों हुई शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी से टाटा नगर जा रही मूरी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। महिला कोच में घुसे मनचलों ने महिला यात्रियों से छेड़छाड़ और अभद्रता की।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पैसेंजर ट्रेन में भी महिला कोच से दस यात्री दबोचे हैं।

एसएस खुर्जा जंक्शन भरतराम ने बताया कि गाजियाबाद से महिला कोच में जबरन घुसे पुरुष यात्रियों ने सीट पर बैठने को लेकर महिला यात्रियों से जमकर अभद्रता और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर किया गिरफ्तार

इसके चलते ट्रेन में काफी हंगामा हुआ। महिलाओं ने कंट्रोल रुम को सूचना दे दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने महिला कोच घेर पांच मनचलों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके चलते पांच मूरी एक्सप्रेस दस मिनट बाद खुर्जा से रवाना हुई। आरोपी मनचलों में गाजियाबाद के कैलाभट्टा निवासी योगेश, सतेंद्र, अरशद, विजयनगर निवासी शिवकुमार और शौकीन शामिल हैं।

इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने वन टीएडी पैसेंजर ने चेकिंग अभियान चलाकर दस यात्रियों को महिला कोच से गिरफ्तार कर अलीगढ़ भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें