फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिलाओं पर आई आफत, छेड़छाड़, लूट और खून

Thu, 20 Mar 2014 09:21 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में विदेशी महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले ही साकेत इलाके में कार सवार युवकों ने तीन विदेशी युवतियों से बीच सड़क छेड़छाड़ व मारपीट की थी।
विज्ञापन


उससे पहले लाजपत नगर में जर्मनी की छात्रा से लूटपाट व छेड़छाड़ का मामला आया था। अब पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी में अमेरिकी महिला को कार में खींचने का प्रयास किया गया।

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और घूरने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वसंत कुंज में एक नाइजीरियाई युवती लहूलुहान हालत में मिली है।
विज्ञापन

पहले दोस्ती फिर रेप की कोशिश

पुलिस के अनुसार, अमेरिकी महिला (45) काफी पहले भारत आई थी। वह एडवोकेट हैं और डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रह रही हैं। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि भारत में रहने के दौरान कोटला मुबारकपुर निवासी विक्रम बसौया (45) से उसकी जान पहचान हो गई थी।

पेशे से टैक्सी ड्राइवर विक्रम ने कुछ दिन पहले उसे कार में खींचने का प्रयास किया था। आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की और जान से मरने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बुधवार देर शाम वसंत कुंज के किशनगढ़ गांव में एक नाइजीरियाई युवती लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने उसको एम्स में भर्ती कराया है। अभी उसके बयान नहीं हो पाए हैं। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप

राजधानी में विदेशी महिलाओं के साथ घट रही ये घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। इसके पहले भी बीते महीनों में कई महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

एक के बाद एक घटनाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस खामोश बैठी है जिससे बदमाशों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के कनॉट प्लेस एरिया में डेनमार्क की एक महिला के साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया था। महिला अपने होटल का रास्ता भूल गई थी और उसने आरोपियों से पता पूछा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें