फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 400 मोबाइल संग दो धरे, लैपटॉप भी बरामद

Sat, 19 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियागंज थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदल उसे बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 401 मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चार फ्लैशर (आईएमईआई नंबर बदलने वाली मशीनें) और लैपटॉप बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हवलदार सतवीर को सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो युवक दरियागंज इलाके में आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद शैफी और शहीदनगर साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी वसीम को दबोच लिया।

सैफी ने पूछताछ में बताया कि वह बल्लीमारान मेें एक साल से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। कमाई कम होने की वजह से वह चोरी के मोबाइल खरीदना शुरू कर दिया और आईएमईआई नंबर बदलकर उसे बेच देता था।
विज्ञापन


इंटरनेट से सीखा आईएमईआई नंबर बदलना 
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने इंटरनेट के जरिये आईएमईआई नंबर बदलना सीखा। चोरी का फोन आते ही वह फ्लैशर (आईएमईआई नंबर बदलने का डिवाइस) के जरिये उसका आईएमईआई नंबर को बदल देते थे। वसीम फोन की झपटमारी व चोरी करने वालों से कम दाम में मोबाइल खरीदता था और उसे सैफी को सौंप देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें