आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने नरेला से पार्टी विधायक शरद चौहान समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले का मास्टरमाइंड विधायक शरद चौहान ही है। शरद और रमेश भारद्वाज के इशारे पर ही सोनी को परेशान और बदनाम किया जाता था।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि मामले में विधायक शरद चौहान, विधायक का निजी सचिव अमित भारद्वाज, विधायक का करीबी रजनीकांत, दिल्ली पुलिस का एएसआई (नरेला थाने में तैनात व केस का पूर्व आईओ) मुख्तियार सिंह, नरेला का हिस्ट्रीशीटर विरेंद्र मान उर्फ विरेंद्र काला और विधायक के दो करीबी मोहन लाल वर्मा और संजय को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यकर्ता से विधायक शरद के साथ संबंध बनाने के लिए कहा गया
सोनी आत्महत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2015 को एक कार्यक्रम से लौटते समय रमेश ने सोनी के साथ छेड़छाड़ की थी।
उसने पार्टी में आगे बढ़ने के लिए अपने और विधायक शरद के साथ संबंध बनाने के लिए कहा था। बार-बार उसे धमकाकर संबंध बनाने का दबाव दिया जाता था।
सोनी ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान समेत कई बड़े नेताओं से की थी, लेकिन शरद व रमेश ने मिलकर सोनी की आवाज को दबा दिया।