फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA के सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया का कैमरा छीना

Wed, 16 Apr 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मीडियाकर्मी ने क्षेत्रीय विधायक जाकिर अली के सुरक्षा कर्मियों पर गाली-गलौच और कैमरा छीनने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मीडियाकर्मी ने तहरीर दे दी है। खन्ना नगर कालोनी निवासी मीडियाकर्मी सरताज खान का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक युवक ने विधायक के कार्यालय का शीशा सिर मारकर तोड़ दिया था, इससे वह युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन


उसने घायल युवक की फोटो खींची तो विधायक के चार-पांच सुरक्षा कर्मियों ने गाली गलौच कर कैमरा छीन लिया और मेमोरी कार्ड डीलिट कर दिया।

वहीं, विधायक जाकिर अली का कहना है कि जिस युवक ने शीशा तोड़ा है वह मानसिक रूप से बीमार है। दोपहर में भी उसे दौरा पड़ा था। घटना के समय वह कार्यालय पर नहीं थे। मीडियाकर्मी का कैमरा लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें