फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिस्टर दिल्ली’ इसलिए बन गया लुटेरा, लूट के सामान की पुलिस को दी शिकायत और फिर...

Mon, 29 Jan 2018 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
म‌िस्टर द‌िल्ली अर्जुन स‌िंह और उसका दोस्त चेतन (बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर दिल्ली रहा युवक अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लुटेरा बन गया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने साथी संग एक युवक से मोबाइल लूटा था, लेकिन घटनास्थल पर आरोपियों का बैग गिर गया, जिसमें उनकी पहचान के दस्तावेज थे।

विज्ञापन


दोनों ने पीसीआर पर कॉल कर बैग चोरी होने की झूठी सूचना दी। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो भेद खुल गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चेतन कुमार (25) और अर्जुन सिंह (25) के रूप में हुई है। अर्जुन बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर दिल्ली रह चुका है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शनिवार देर रात न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कामोद यादव से मोबाइल झपट लिया। इस दौरान बदमाशों का एक बैग वहीं गिर गया।
विज्ञापन


कामोद ने पीसीआर कॉल की और पुलिस को बैग सौंप दिया। उधर, आरोपियों को मोदी मिल के पास बैग गिरने का पता चला। उसमें चेतन के ऑफिस का टैबलेट व आईकार्ड आदि था। इसके बाद दोनों ने बैग चोरी की झूठी सूचना देने की साजिश रची। 

विज्ञापन

जैसे ही दी चोरी की श‌िकायत...

लुटेरों के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
चेतन थाने पहुंचा और बैग चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को बैग दिखाया, तो उसने बैग पहचान लिया। इस पर पूछताछ के बाद सारा भेद खुल गया। इसके बाद अर्जुन को भी मोदी मिल से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास से कामोद का मोबाइल बरामद हो गया है। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह 2015-16 में फिटनेस एथलेटिक्स कैटेगरी में मिस्टर दिल्ली रहा है। 

2015-16 में जीता था खिताब
अर्जुन सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ खानपुर में रहता है। बचपन से उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वह 2015-16 में फिटनेस एथलेटिक्स कैटेगरी में मिस्टर दिल्ली रहा है। चेतन उसके बचपन का दोस्त है। उसने डीयू के डीडीयू कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लाजपत नगर में एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में सेल्स ब्वॉय की नौकरी शुरू की थी। आरोपियों के मुताबिक, अपने खर्चे पूरे करने के लिए दोनों लुटेरे बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें