फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद नगरी में 15 घंटों के भीतर अगवा बच्ची बरामद

Thu, 02 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नंद नगरी में 15 घंटों के भीतर अगवा बच्ची बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी इलाके से अगवा तीन साल की मासूम को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर ही ढूंढ निकाला है। सोमवार दोपहर घर के सामने से खेलती मासूम जोया अचानक गायब हो गई थी। तलाश करने के बाद उसी दिन शाम को परिजनों ने जोया के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने मासूम को ताहिरपुर स्थित संस्कार आश्रम से बरामद कर लिया। अज्ञात महिला उसे आश्रम में छोड़कर चली गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि सोमवार शाम को सरवरी बेगम नामक महिला ने अपनी पोती के गायब होने की सूचना दी थी। सरवरी बेगम ने बताया कि वह परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती है।
विज्ञापन


इसके परिवार में बेटा मो.नईम व बहू रुकसाना और उसकी दो बच्चियां हैं। सोमवार दोपहर को छोटी बेटी जोया (3) घर के सामने खेलती हुई गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने फौरन अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसआई मनोज कुमार, हवलदार दीपक, संजीव व सिपाही दीपक ने जोया की तलाश शुरू की। ऑटो, ई-रिक्शा, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में मासूम की तलाश शुरू की गई।

व्हाट्सऐप व फेसबुक का भी सहारा लिया गया। इस बीच पुलिस को ताहिरपुर संस्कार आश्रम से पता चला कि इसी हुलिये की बच्ची को कोई महिला आश्रम में छोड़कर गई है। आश्रम पहुंचने पर बच्ची की पहचान परिजनों ने जोया के रूप में की। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने उसे क्यों अगवा किया और वह उसे आश्रम में क्यों छोड़कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें