फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एक ही दिन में लूटी दो कार, गन प्वाइंट की नोक पर दिया अंजाम

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
साइबर सिटी में कार लुटेरों ने एक ही दिन में दो जगहों पर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। इफ्को चौक पर बदमाशों ने एक युवक से गन प्वाइंट पर उसकी कार व नगदी लूट ली। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पालम विहार में कर्नल के ड्राइवर से कार छीनकर फरार हो गए। इन दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार दिल्ली के ग्रीनपार्क निवासी मनीष गुड़गांव की एक कंपनी में काम करते हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी कार से गुड़गांव आए थे। वह अपनी कार इफ्को चौक के पास खड़ी कर उसमें बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई संजीव के अनुसार, इस दौरान दो युवक मनीष के पास आए। उन्होंने बातचीत के बहाने मनीष को कार से बाहर बुलाया। कार से बाहर निकलते ही एक युवक ने कट्टे की बट से मनीष पर हमला कर दिया और छह हजार रुपये की नगदी और उसकी कार लेकर फरार हो गए। 

पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर, सेक्टर-22ए में रहने वाले कर्नल इंद्रनाथ मित्रा बुधवार को परिवार के साथ रेजांगला चौक स्थित अंसल प्लाजा मॉल गए हुए थे। 

शाम करीब 6:00 बजे उनका चालक रमाशंकर कार को मॉल के पास ही खड़ी कर हाथ में चाबी लिए हुए खड़ा हुआ था। थाना पालम विहार प्रभारी संदीप के अनुसार, इस दौरान अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और उसके हाथ से चाबी छीन ली। 

विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और कार लेकर फरार हो गए। कर्नल की शिकायत पर थाना पालम विहार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें