सारन ई ब्लॉक में रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने एक युवती सहित दो लड़कों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
अंकित (20) शहर की एक निजी कंपनी में काम करता था। पिता रमेश के मुताबिक अंकित एक युवती से प्रेम करता था। उस युवती की दोस्ती करण और गौतम नाम के दो अन्य युवकों से भी है।
आरोप है कि जब भी बेटा युवती से बात करता या मिलने का प्रयास करता तो करण और गौतम उसके साथ मारपीट करते। आरोप है कि पहले तो युवती भी अंकित से प्रेम का नाटक करती थी लेकिन इन दोनों से दोस्ती होने पर वह भी उनके बेटे के साथ बदसुलूकी करने लगी।
इससे दुखी होकर अंकित ने खुदकुशी कर डाली। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, पिता के आरोप पर युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।