फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon, 05 Mar 2018 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-37 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-37 के पास झुग्गियों में रहने वाली नाबालिग अपनी मां के साथ रहती है। उनके पड़ोस में उत्तर प्रदेश निवासी अंकित भी रहता है और वह एक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को बच्ची घर के बाहर थी कि अंकित ने उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को घर पहुंचकर बताई। इस पर मां ने इसकी शिकायत सेक्टर-10 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें