फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे गायब हो गई वो नाबालिग लड़की?

Thu, 23 Jan 2014 05:56 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सारन इलाके से गायब एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-21 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों के साथ इनेलो कार्यकर्ता भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को लड़की का पता लगाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, इसके बाद फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्वतीय कॉलोनी के संजय एंक्लेव निवासी लड़की के परिजनों ने एक युवक पर लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पिछले सप्ताह से लड़की गायब है।

परिजनों ने कहा कि शिकायत के बाद अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इनेलो जिलाध्यक्ष नगेन्द्र भड़ाना ने लड़की के परिजनों के साथ पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और शहर में खुले आम हो रहे अपराधों और गैरकानूनी धंधों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एएस चावला ने लोगों की शिकायत पर संबंधित थानाध्यक्ष को फोन कर तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें