सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे सेक्टर-37 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला शिवम सेक्टर-16 स्थित बस डिपो में काम करता है। आरोप है कि सोमवार रात उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के वक्त किशोरी घर परअकेली थी। होश आने पर उसे दुष्कर्म का पता चला तो उसने परिजन को बताया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली।