फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान-पहचान का फायदा उठाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Tue, 09 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
गुरुग्राम के डीएलएफ फेस दो क्षेत्र में रहने वाले एक पड़ोसी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर 10 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जले भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के हरदोई जिला निवासी महेश (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ डीएलएफ फेज-2 में रहते हैं। उसी मकान में बिहार के छपरा निवासी 42 वर्षीय जोगिंदर भी रहता है। जोगिंदर का अमर के परिवार से अच्छा संबंध था और वह उनके यहां आता-जाता था। अमर की 10 साल की लड़की एक स्कूल में पढ़ती है। 

बताया जाता है कि रविवार की भोर जोगिंदर लड़की को बहाने से बुलाया और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने इसके बारे में किसी को न बताने की लड़की को धमकी दी। घर पहुंचने के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


बाद में पीड़ित के पिता ने जोगिंदर पर आरोप लगाते हुए महिला थाने में लिखित शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें