फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी से 1.70 लाख की लूट

Tue, 09 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी से पिस्टल के बल पर 1.70 लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


घटना के समय पीड़ित बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। वारदात को दौरान बदमाशों ने हवा में दो गोलियां चलाईं और पिस्टल के बट से पीड़ित के सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
    
पुलिस के अनुसार ललित बंसल का पुरानी अनाज मंडी नरेला में मनी एक्सचेंज की दुकान है। सोमवार सुबह 11 बजे ललित ने अपने कर्मचारी रवि को रुपये जमा करने के लिए बैंक भेजा। उसके पास 1.70 लाख रुपये थे। रवि बाइक से बैंक के लिए रवाना हुआ। वह पुरानी आजाद मंडी के गेट पर पहुंचा इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। रवि के विरोध करने पर एक बदमाश ने हवा में दो गोली चला दी और पिस्टल की बट से रवि के सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उसके बाद बदमाश पीड़ित से बैग छीनकर फरार हो गए।        
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें