समयपुर बादली इलाके में नशे में धुत एक युवक ने अपनी हवस को पूरा करने के लिए आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी ने किया है।
पुलिस ने आरोपी पर हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक बच्ची के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करता है। बच्ची का शव शुक्रवार सुबह खेत में मिला था।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बच्ची के पिता से पूछताछ की। उसने बताया कि रात में उसने भट्टे में काम करने वाले चंद्रभूषन (19) के साथ शराब का सेवन किया था।
पुलिस ने भट्टे में काम करने वाले चंद्रभूषन समेत कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चंद्रभूषन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि होली की सुबह उसने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी। नशे में उसकी बच्ची पर नीयत खराब हो गई। उसने रात में बच्ची के पिता को भट्टे पर बुलाया और उसके साथ फिर शराब पी।