रात को घर से किसी काम से घर से बाहर निकली नाबालिग का गांव के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध कर घर बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला थाना प्रभारी कमला देवीने बताया कि पीड़िता ने अभी नाबालिग है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर की रात घर पर सब सोए हुए थे। उसी दौरान उसकी बेटी शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली। किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए उसने किसी को नहीं जगाया और अकेली की घर से बाहर निकल गई।
उसी समय गांव निवासी सैफली व मुफीद ने उसे अकेला देख अपहरण कर लिया। इसके बाद वह पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी सी सुबह हुई तो वह मौके से फरार हो गए और उससे कहा कि अगर पीड़िता ने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।