कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
कुछ युवकों ने महज एक रोटी लेने पर नाबालिग को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। नाबालिग को मरा हुआ समझकर आरोपी उसे नग्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
परिवार वालों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। उधर, पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरि मंडल सपरिवार पंजाबी कैंप में रहता है। पड़ोस में ही उसका 15 साल का साला परिजनों के साथ रहता है। 23 फरवरी की रात हरि मंडल ने साले को दो युवकों के साथ जाते हुए देखा।
अगले दिन हरि को पता चला कि उसका साला घर नहीं लौटा है। पड़ोसी अमित ने उसे बताया कि उसका साला झाड़ियों में नग्न अवस्था में पड़ा है। वहां जाने पर उसने देखा कि उसके साले के शरीर पर चोट के निशान हैं।
उसे पत्थर से कुचला गया है। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। एएसआई बलजोर सिंह ने नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। हरि ने पुलिस को बताया कि उसका साला इलाके में हीरहने वाले प्रमोद और सुमित के साथ खाने-पीने गया था।
पुलिस ने 25 फरवरी को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रमोद ने बताया चार पांच लड़कों ने पार्टी का आयोजन किया था, जहां उन लोगों ने शराब का सेवन किया। खाने के दौरान नाबालिग ने उनसे एक रोटी छीन लिया।
गुस्से में आकर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मरा हुआ समझकर उसे झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।