फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार युवती से गैंगरेप का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी इलाके में मानसिक रूप से बीमार युवती से पार्क में गैंग रेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। नाबालिग से पूछताछ में पता चला है कि दूसरा आरोपी का नाम देवेंद्र है।
विज्ञापन


पुलिस देवेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे में वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नौ दिन पूर्व आरोपियों ने पीड़िता को स्कूटी से लिफ्ट देकर पार्क तक लाया था।

पुलिस ने जांच के दौरान इन जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए ही पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक दूसरे आरोपी देवेंद्र पर शाहबाद डेयरी थाना में चोरी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें