फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको चौंका देगी लूट की ये कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्तन कारोबारी ने अपने घर में कुछ मरम्मत कराने के लिए लेबर चौक से कुछ राजमिस्त्री और मजदूर लाए और काम पर लगा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार चले गए। इसी बीच किसी काम से उनकी पत्नी अपने कमरे से बाहर निकलीं। तभी राजमिस्त्री और ने उनकी पत्नी को देखा।

इसके बाद राजमिस्त्री और मजदूरों की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद राजमिस्त्री ने मजदूरों संग मिलकर योजना बनाई और इसके बाद जो किया वह दिल दहला देने वाला है।

छैनी-हथौडे़ और धारदार हथियार से...

दरअसल, जब बर्तन कारोबारी की पत्नी कमरे से निकली तो उनके शरीर पर कई कीमती जेवर पहन रखे थे। राजमिस्त्री और मजदूरों का इन्हीं जेवर पर नजर जमा ली और उसे लूटने की योजना बना ली।

उन्होंने मिलकर कारोबारी की पत्नी के सिर में छैनी-हथौडे़ और धारदार हथियार से वार कर दिया। फिर उनके शरीर और घर की तिजोरियों से लाखों के जेवर लूट ले गए।

गंभीर रूप से घायल महिला को यशोदा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद की घटना

दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र की है। डासना गेट के मोहल्ला सुक्खीमल में अशोक कपूर अपनी पत्नी ऊषा कपूर के साथ रहते हैं। अशोक कपूर का दिल्ली सब्जी मंडी के पास बर्तन का कारोबार है।

अशोक कपूर अपने घर पर कुछ काम करवाने के लिए बुधवार सुबह रमतेराम रोड स्थित लेबर चौक से एक राजमिस्त्री और कुछ मजदूरों को घर लेकर गए थे। पूरा काम का ठेका एक हजार रुपये में तय हुआ था।

अशोक के भांजे विशाल ने बताया कि बुधवार को काम करने के बाद मजदूर 500 रुपये लेकर अगले दिन आने की बात करके चले गए। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ही दो मजदूर उनके घर पहुंचे और काम पर लग गए।
विज्ञापन

बाजार से लौटे तो उड़ गए होश

विशाल के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे उसके मामा सब्जी लेने के लिए पुराना बस अड्डा के पास स्थित सब्जी मंडी गए थे। इस बीच घर पर ऊषा (52) अकेली रह गईं। ऊषा पूजा कर रही थी। इसी बीच काम कर रहे मजदूरों ने उन पर हमला बोल दिया।

बदमाशों ने ऊषा के सिर में छैनी-हथौडे और धारदार हथियार से जोरदार वार किए। उनके गले पर भी चोट पहुंचाकर बदमाश उनके हाथ से सोने के कंगन और अन्य जेवर लूट ले गए।

साढे़ 12 बजे अशोक सब्जी लेकर वापस घर लौटे तो वारदात का पता चला। दोनों मजदूर गायब थे, जबकि अंदर कमरे में उनकी पत्नी लहूलुहान पड़ी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें