फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज हिट एंड रन मामला : पुलिस ने की नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग

Fri, 13 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अदालत में पुलिस ने कहा, गलत तरीके से दी गई जमानत
  • तीस हजारी कोर्ट 18 मई को सुनाएगी फैसला 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग दिल्ली पुलिस ने की है। पुलिस ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) ने गलत तरीके से नाबालिग को राहत दी थी। उस पर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए युवक की जान लेने का आरोप है।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार ने अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। 18 मई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अर्जी पर बहस करते हुए कहा कि जेजेबी ने नाबालिग को गलत तरीके से जमानत प्रदान की है क्योंकि उसके बालिग होने के बाद नए सिरे से जमानत याचिका नहीं की गई थी।

जेजेबी ने 19 अप्रैल को नाबालिग की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बोर्ड ने प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के लिए नाबालिग को 26 अप्रैल को जमानत प्रदान कर दी थी। इसके लिए नाबालिग की ओर से कोई नई याचिका दायर नहीं की गई थी। वहीं बचाव पक्ष ने अभियोजन की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि नाबालिग को सही तरीके से जमानत प्रदान की गई है और उसके कल्याण को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


पेश मामले में चार अप्रैल को सिविल लाइन इलाके में नाबालिग ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए सिद्घार्थ शर्मा (35) को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सिद्घार्थ की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में लापरवाही से काम करते हुए जान लेने, गफलत में वाहन चलाने, किसी को जानलेवा चोट पहुंचाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें