फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम रहे तो नाजुक अंगों पर दांतों से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो बदमाश खुद को बीएसईएस कर्मी बताकर घर में घुस आए और महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पूरे शरीर पर दांतों से काट लिया। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने विनोद (24) नाम के आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया।

स्थानीय लोगों ने पिटाई लगाने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरा आरोपी पीड़ित महिला की चेन, बालियां और दो अंगूठी लेकर फरार हो गया।
Trending Videos

घर में घुसे और करने लगे शर्मनाक हरकत

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 34 वर्षीय सरला (बदला हुआ नाम) पति और दो बेटियों के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। पति करोलबाग में ज्वेलरी का काम करता है।

सोमवार सुबह बेटियां स्कूल गई थीं और पति करोलबाग चला गया। इस बीच करीब 11:40 बजे दो युवक सरला के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को बीएसईएस कर्मी बताकर से मीटर बदलवाने के लिए कहा।

महिला के मना करने पर दोनों जबरन घर में घुस आए और महिला के पहने हुए जेवर उतरवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

मुंह में हाथ डालकर पकड़ ली जीभ

महिला के विरोध करने पर दोनों ने महिला के नाजुक अंगों समेत पूरे शरीर को दांतों से काटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर एक आरोपी ने सरला के मुंह में हाथ डालकर उसकी जीभ पकड़ ली।

इसके बावजूद सरला ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों से भिड़ती रही। इस बीच पड़ोसी मदद को आ गए और एक आरोपी विनोद को पकड़ लिया।

पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास व लूटपाट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाने के बाहर वारदात का विरोध

घटना के विरोध में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने खजूरी थाने के बाहर हंगामा किया। लोगों ने दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।

उनका कहना था कि इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे इस तरह के गैंग को पकड़ा जाए। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें