इसके बाद रामदास नई बस्ती वापस आ गया और घर के पास ही बैठ गया। रात करीब 8 बजे अंकित व उसके 1 दर्जन से अधिक साथी नई बस्ती पहुंच गए और रामदास के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी, जिस पर वह बचकर भागने लगा और शोर मचाने लगा।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर दो राउंड फायर भी किया जिसमें वह बच गया। आरोपियों ने घर के पास खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। गोली चलने व हंगामा होने की आवाज सुनकर घर में बैठे लोग भी बाहर निकल आए। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पूरा वाक्या यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबू लाल ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।