पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता शशि थरूर से उसकी ज्यादा नजदीकियां नहीं थी। वह सिर्फ बतौर पत्रकार बात करती थी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से हयात होटल के कैफे में करीब चार घंटे पूछताछ हुई थी। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में पाक पत्रकार मेहर तरार से फरवरी महीने में पूछताछ हुई थी। मेहर तरार तफ्तीश में शामिल होने के लिए अपनी मर्जी से भारत आई थी।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेहर तरार से पूछताछ के समय महिला पुलिसकर्मी पूछताछ करने वाली टीम में शामिल नहीं थी, जबकि कानून कहता है कि महिला से पूछताछ होने के समय महिला पुलिसकर्मी का मौजूद होना जरूरी है।