सेक्टर-18 के ओशियन प्लाजा स्थित एक मीडिया हाउस में सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कंपनी मालिक दोपहर बाद ऑफिस पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मधुबनी बिहार निवासी राकेश (22) एक मीडिया हाउस में सफाई का काम करता था।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकला। दोपहर करीब दो बजे मालिक ऑफिस पहुंचे। काफी देर ऑफिस का दरवाजा खटखटाने के बाद भी राकेश ने दरवाजा नहीं खोला।
खिड़की से देखा गया, तो राकेश ऑफिस में लगे पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।