फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक था बॉडी बिल्डिंग चैंपियन

Fri, 19 Jul 2019 03:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक सलीम कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाबी बाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार मीट कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक बॉडी बिल्डिंग चैंपियन भी था। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पंजाबी बाग थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सलीम कुरैशी के रूप में हुई है। मूलत: बरेली के फरीदपुर गांव निवासी सलीम अपने पिता साबिर, मां और तीन बड़े भाइयों के साथ कैंप नंबर दो नांगलोई में रहता था। सलीम के परिवार वाले मीट कारोबार से जुड़े हैं। सलीम इस कारोबार में भाइयों का हाथ बंटाता था। वह बॉडी बिल्डर भी था और स्थानीय स्तर पर कई चैंपियनशिप में मेडल हासिल कर चुका था। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को सलीम इंद्रलोक से नांगलोई स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। पंजाबी बाग मादीपुर फ्लाई ओवर के पास शाम करीब छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने उसकी कार रुकवाकर ताबड़तोड़ गोली चला दी। सलीम को चार गोली लगी। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मीट कारोबार को लेकर सलीम के परिवार की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। पिछले महीने प्रेम नगर थाना इलाके में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। हालांकि, उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। घटना के बाद सलीम के भाई व रिश्तेदारों ने सुल्तानपुरी में रहने वाले आरोपी के रिश्तेदारों के घर जाकर हंगामा किया था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें