कविनगर थाना क्षेत्र निवासी सेल्सगर्ल ने वैशाली स्थित शोरूम संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शोरूम संचालक ने उसे वेतन देने के बहाने बुलाया था, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की।
साथी सेल्सगर्ल के आने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मामले की कप्तान से शिकायत की है। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह 12 वीं की छात्रा है और कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो अन्य छात्राओं के साथ किराये पर रहती है। करीब दो माह पूर्व पीड़िता ने वैशाली स्थित निजी शोरूम पर बतौर सेल्स गर्ल 15 हजार रुपये माह की नौकरी की थी।
समय पर सैलरी न मिलने पर उसने पिछले माह नौकरी भी छोड़ दी। पिछले दिनों शोरूम संचालक ने उसे सैलरी देने के बहाने बुलाया था।
वहां पहुंची तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर साथी सेल्सगर्ल अंदर आ गईं और आरोपी मौके से भाग गया। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।