दस हजार रुपये न देने पर दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद शव को जारचा क्षेत्र में फेंक दिया था। बादलपुर पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर वैगन-आर कार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बादलपुर क्षेत्र के गांव छपरौला निवासी सोनू उर्फ निखिल गाजियाबाद में नौकरी करता था। 16 जनवरी को दादरी के बिसाहड़ा मार्ग स्थित सीमेंट की चादर बनाने वाली कंपनी के पास खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त 17 जनवरी को हो गई थी। मामले में परिजनों ने बादलपुर कोतवाली में रिपार्ट कराई थी।
पुलिस ने बताया कि सोनू की साहिबाबाद में ससुराल थी। वह अक्सर वहां जाया करता था। ससुराल के पड़ोस में दिल्ली गेट गाजियाबाद निवासी आरोपी मोहित परचून की दुकान है। सोनू से उसकी दोस्ती हो गई थी।
दोनों का रुपये का लेनदेन चलता था। मोहित से सोनू ने कुछ दिन पहले 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन लिया था। काफी दिनों से मोहित अपने पैसा मांग रहा था। आरोप है पैसे मांगने पर सोनू उसे पीटता था।
15 जनवरी की शाम का मोहित कार लेकर छपरौला पहुंचा और कॉल करके इसे बुलाया। पहले दोनों ने कार में शराब पी। आरोप है इसके शराब के गिलास में बेहोशी की गोली डाल दी थी।
जिन्हें पीकर सोनू बेहोश हो गया और आरोपी ने चाकू से गला काट कर सोनू की हत्या कर दी। उसके बाद शव को छिपाने के लिए जारचा क्षेत्र में डाल आया। आरोपी के कब्जे से कार व चाकू बरामद कर लिए है। मोहित को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।